This is a satirical Hindi piece titled "Future Bright Hai" (The Future is Bright), which uses a dialogue between two donkeys to mock the work culture of government service.
सूक्कू का चुटकुला
Future तो मेरा bright है।
नारकोटिक्स के दादा भाई नारोजी यानी 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ सी.बी. एन.' पाणीग्रही जी ने हौसला दिलाया, तो हममें भी कविता संरचना का जोश आया।
कहानी है दो गधों और उनके विचारों की।
भीतर छुपे भावार्थ पर जाएँ और कटाक्ष को सरकारी नौकरों पर आजमाएँ।
सरकारी नौकर होते हैं दो प्रकार के: एक काम के और दूसरे न किसी काम के न काज के।
मेरी कहानी में भी हैं गधे दो प्रकार के: एक घिसते-पिसते और सर फोड़ते धोबी का,
और दूसरा जो सड़क पर ट्रक के हॉर्न पर भी न हिले डुले और बीच सड़क में अकड़ कर पड़ा रहे जमके।
तो बात है उस दिन की जब लकड़हारे के गधे ने पास बुलाया धोबी के गधे को और पुचकार कर कहा— "क्यों रे नालायक! घास की क्वालिटी तेरी कुछ बढ़कर है क्या जो सुबह से शाम तक पिसता है और घिसता है और रात को दारू पीकर टुन्न धोबी के मार को सहता है।
जरा मेरी ओर देख-देख। खाते-पीते घर का हूँ और सोता भी खूब हूँ।
जहाँ ज्यादा बोझ मुझ पर ढोया नहीं, फिसलकर गिर जाता हूँ वहीं। मेरे मालिक को तरस मुझ पर इतना आता है, बिचारा मेरा पूरा बोझ वह खुद ही फिर उठाता है।
शरीर में है कुछ दम कम, वर्ना मुझे भी पीठ पर वह लाद लेता।
अगर यह हो जाए तो वह तो क्या, उसका भूत भी अंदर से भाग जाता।"
धोबी का गधा सुनते-सुनते ऊँघा, जम्हाइयां लिया और इशारों-इशारों में ही अपना अफसोस जताया।
फिर धीरे-धीरे रुक-रुक कर बोला— "कहीं कोई चुगली न कर दे, दीवारों के कान न खड़े हो जाएं, और धोबी तक कहीं विद्रोह का फरमान पहुँच न जाए।"
यह बातें सरकारी कार्यक्षेत्र और सरकारी गधों पर भी लागू होती हैं - गौर फरमाएँ:
बोला— "दिन भर गीले और सूखे कपड़ों का बोझ उठा-उठाकर जैसे कपड़े नहीं, मुझे निचोड़ा गया हो।
पीठ टेढ़ा और पूंछ सीधी हो गई है; रूखा-सूखा खाकर अधमरा हो गया हूँ और जाने कितने अरसे से नहीं संवरा हूँ।"
सुनकर दूसरे ने चुटकी ली और प्यार से पहले को समझाया— "तू मेरा जात भाई है इसीलिए समझा रहा हूँ, जीने की कला का राज सिखा रहा हूँ।
इस नौकरी को करना है तो कामचोर बनकर रहो, कुछ करो और बहुत कुछ दिखाकर रहो।
कोई पूछे तो बीमारी का बहाना बना दो, धोबी ज्यादा दबाव दे तो मेडिकल, केजुअल और ई.एल. का आनंद लो।
यहाँ तो हाल है कि जो गधा जितना बोझ उठाने को तैयार होता है, उस पर इसका पहले से दुगना और फिर क्रमशः सारा बोझ लाद दिया जाता है।
गधे हो तो गधे बने रहो, क्यों घोड़ों से बराबरी करते हो?
और बोझ ज्यादा तकलीफ हो तो भाग जाओ,
मेरे मालिक के शरण में आ जाओ।"
धोबी का गधा कुछ देर शांत रहा, मन में विचार किया और फिर सीना उठाकर बोला—
"जानता हूँ कि अपने को चालाक और मुझे बेवकूफ समझते हो, गधे को भी सरकारी नौकर के कैटेगरी में जोड़ना चाहते हो।
इस दुर्गति में रहने के पीछे भी एक राज है।
आज जीवन में अंधेरा है तो कल मेरा फ्यूचर ब्राइट है।
इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा और
मेरी किस्मत का झंडा WTC के टूटे टावरों से भी ऊँचा लहरायेगा।"
धोबी की लड़की अर्ध-वार्षिकी परीक्षा में फेल हुई थी और धोबी ने वार्निंग दिया था
कि अगली बार फेल हुई तो गधे से तेरी शादी करवाऊंगा
और बची-खुची परिवार की इज्जत गधों की बिरादरी में कटवाऊंगा।
इस कारण आशा की किरण पूरी जोर से प्रज्वलित है अभी,
लड़की इस बार नहीं तो अगले में तो फेल होगी कभी,
जिस फेलुआ पथ पर वो चल रही है, वो उसका Right है,
सो प्यारे बंधु, आज जैसा भी हमारा किस्मत दिख रहा है,
Future तो मेरा bright है।
There is a little bit of background to this composition. I believe I won one of the several contests during the Hindi Diwas festivities that are held every year at the Narcotics Headquarters at Gwalior. Or maybe was placed second. Whatever, in those days, a win every alternate month or so on the strength of winning or being a runners up in one contest or the other would ensure a cash prize which was essential for paying for the cylinder of cooking gas.
I recited well building up the climax to end this poem; and I could see that everyone in the audience was trying very hard to not fall off the chair trying to suppress the laughter.....except the judge, a career bureaucrat with just a few more years of his uninteresting service life left. He was giving me very sharp disapproving looks, implying that humour critical of your own service conditions was not acceptable in a Government sponsored programme being organised in your own Government office. I had no doubts that I'd be buying gas from my salary credits this month.
However, as luck would have it, the Narcotics Commissioner herself was attending the program and though she was humble enough to stay as just another member of the audience, she did occupy the chair at the head of the table as is customary for an officer befitting her rank. She wasn't laughing or suppressing her laugh politely like several others, but the sarcasm was great enough to keep her smiling throughout the performance.
What saved the day for me was that she correctly and quite intelligently caught the drift of the composition and joined me in saying aloud the last words of the poem; it rhymed too with the title that I had stated right in the beginning and she was bang on. I could see the shock on the face of the judge.....he was an officer too, though significantly lower down the hierarchy in the Narcotics Commissioner's office and he grasped very quickly that he'd have some very agitated audience to face later if he were to continue riding the high horse of bureaucratic morality. I watched his hand hover the marking sheet once again, undecided for a second.....and then just as the next contestant was being announced, he jotted down something. I was too far to see what exactly he might have written, but the Narcotics Commissioner was right next to him and peeked into the scorecard. The smile stayed.
The Administrative Officer was quite busy that day and she didn't attend the program. When I met her at her room one day after office hours, she congratulated me on winning the prize. While complimenting, she remarked that I ought to look at opportunities outside given my flair for writing.....why was I staying on, she wondered aloud.
So, I told her that यहाँ मेरा Future bright है।
Comments